Wednesday, July 10, 2019

जोकोविच नौवीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में

लंदनशीर्ष वरीयता प्राप्त और चार बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 70वीं जीत दर्ज करके नौवीं बार टेनिस टूर्नमेंट के में प्रवेश किया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने पहले सेट में एक बार सर्विस गंवाने के बाद अच्छी वापसी की तथा बेल्जियम के 21वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 6-4, 6-0, 6-2 से हराया। जोकोविच को फाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ना होगा। इस 23वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के 26वें वरीय गुइडो पेला को 7-5, 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच को शुरू में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रति निर्ममता दिखाई। उन्होंने आखिरी 17 में से 15 गेम जीते और 36वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बाद कहा, ‘उसने अच्छी शुरुआत की और बेसलाइन से खेल पर हावी हो गया। अगर मैंने पहला सेट गंवा दिया होता तो चीजें अलग हो सकती थी लेकिन मैं दूसरे और तीसरे सेट में अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।’ जोकोविच ने कहा, ‘मुझे तीसरे दौर में (हुबर्ट हरकार्ट्ज के खिलाफ) कड़ा मैच खेलना पड़ा। इसको छोड़कर मैंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नमेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गोफिन ने अच्छी शुरुआत की और जोकोविच की सर्विस तोड़कर 4-3 से बढ़त हासिल की लेकिन 16 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने इसके बाद लगातार नौ गेम जीते। दूसरे सेट में तो उन्होंने गोफिन को अपनी सर्विस पर केवल चार अंक बनाने दिए। तीसरे सेट में जोकोविच ने शुरू में ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-1 से बढ़त बनाई और फिर आसानी से मैच जीतकर सेमीफाइनल में कदम रखा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XG0AF5

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9