मैनचेस्टरविराट ने बुधवार को यहां न्यू जीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल की बारिश के बाद दोबारा शुरुआत से पूर्व अपने नंबर एक गेंदबाज की तरह गेंदबाजी करने का प्रयास किया। न्यू जीलैंड की पारी के बाकी ओवर पूरे करने के लिए मैच की शुरुआत से पूर्व कोहली ने वॉर्म आप के दौरान बुमराह के गैरपारंपरिक रन अप और ऐक्शन की नकल की जबकि इस दौरान यह तेज गेंदबाज देख रहा था। मंगलवार को लगातार बारिश के कारण न्यू जीलैंड की पारी पूरी नहीं हो पाई थी। कोहली ने इसके बाद बुमराह की तरह जश्न भी मनाया। कोहली को अधिकतर नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है लेकिन पीठ में तकलीफ के कारण उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद मैच में गेंदबाजी नहीं की है। टूर्नमेंट के दौरान भी दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने कहा था कि उनके अलावा उनकी गेंदबाजी का कोई गंभीरता से नहीं लेता। कोहली के नाम पर एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो-दो विकेट दर्ज हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YKGYkz
No comments:
Post a Comment