Monday, July 1, 2019

WC: टीम में शामिल होंगे मयंक, ICC की मंजूरी

बर्मिंगम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को चोटिल ऑलराउंडर खिलाड़ी के स्थान पर को भारतीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी। शंकर पैर में चोट के कारण आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंयक को टीम में शामिल करने के लिए आईसीसी से अपील की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। आईसीसी की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, 'आईसीसी इस बात की पुष्टि करती है कि पुरुष विश्व कप-2019 की तकनीकी समिति ने शंकर के स्थान पर मयंक को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।' वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई भी नहीं थे मंयक मंयक को हालांकि वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई भी नहीं चुना गया था। वह अभी तक एक भी बार भारत की वनडे टीम में नहीं चुने गए। मयंक हालांकि भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और बीते साल ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में उनका भी योगदान था। बुमराह की गेंद पर चोटिल हुए थे शंकर विजय शंकर नेट्स में अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी। यह चोट शुरुआत में ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन बाद में काफी गंभीर हो गई। इससे पहले शिखर धवन भी चोटिल होने के बाद वर्ल्ड कप बीच में ही छोड़कर लौट गए। स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोट के कारण फिलहाल बाहर हैं। शंकर की जगह पर ऋषभ को इंग्लैंड के खिलाफ मिला मौका प्रैक्टिस सीजन के दौरान चोटिल होने के बाद विजय शंकर को पिछले मैच में विश्राम दिया गया था। शंकर की जगह पर ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया था। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शंकर की चोट अधिक गंभीर नहीं है और वह टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अब स्पष्ट कर दिया गया है कि इस वर्ल्ड में चोट के कारण इस ऑलराउंडर का सफर खत्म हो गया है। वर्ल्ड कप में विजय शंकर का प्रदर्शन विजय शंकर ने अबतक कुल तीन मैच खेले हैं। इसमें उन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौका मिला। इनमें उन्होंने 58 रन बनाए हैं।इसमें पाकिस्तान (15), अफगानिस्तान (29) और वेस्ट इंडीज (14) शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कोर 29 रन था। शंकर ने तीन मैचों में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 22 रन देकर 2 विकेट निकाले थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FJuLoE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9