नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर गैरी सोबर्स से एक ओवर में छह छक्के खाने वाले गेंदबाज का बुधवार को 74 साल की उम्र में इंग्लैंड में निधन हो गया। जब क्रिकेट में पहली बार किसी बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में छह छक्कों जड़ने का जिक्र होता है, तो बल्लेबाज गैरी सोबर्स के इस कारनामे के साथ नैश का भी जिक्र होता है। मंगलवार को नैश लॉर्ड्स में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां वह अचानक बीमार हो गए और उन्हें यहां से अस्पताल में भर्ती कराया गया। नैश ने हॉस्पिटल में ही अपनी अंतिम सांस ली। गैरी सोबर्स ने 1968 में काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंगमशायर के लिए खेलते हुए ग्लैमोर्गन के गेंदबाज नैश को स्वैनसी के मैदान पर खेले गए एक मैच में ये छह छक्के मारे थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने एक ही ओवर में लगातार 6 गेंदों पर छक्के जड़े हों। मेल्कम नैश के इस ओवर में शुरुआती 5 छक्के तो गैरी सोबर्स ने क्लीन हिट करके जड़े थे, जो सीधे सीमारेखा के बाहर जाकर गिरे थे। लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर पड़ा छठा फील्डर्स के हाथ से छिटककर बाउंड्री के बाहर गिरा था। इंग्लैंड में जन्मे नैश लेफ्ट आर्म बोलर थे, जो 1966 से लेकर 1983 तक मैच खेले थे। अपने 17 साल के फर्स्ट क्लास करियर में नैशन ने 993 विकेट लिए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YxES6p
No comments:
Post a Comment