दुबईऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आईसीसी की सोमवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया और अब वह शीर्ष पर काबिज विराट कोहली से केवल 9 अंक कम हैं। भारतीय कप्तान के 922 अंक हैं और वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। बर्मिंगम में दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद लॉर्ड्स में 92 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ के 913 अंक हैं। जो रूट को नुकसान शीर्ष दस में शामिल अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने न्यू जीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के कारण चार पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजों में पैट कमिंस का जलवा गेंदबाजों की सूची में पैट कमिंस शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान ऊपर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर बने हुए हैं। जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष पर जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं। भारत की रैंकिंग खतरे में इस बीच भारत को वेस्ट इंडीज से आगामी टेस्ट सीरीज में 0-1 से हारने पर भी अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है। इससे भारत के अंकों की संख्या 108 हो जाएगी। इस परिणाम पर वेस्ट इंडीज 88 अंकों के साथ पाकिस्तान से ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत अभी 113 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद न्यू जीलैंड (111) और दक्षिण अफ्रीका (108) का नंबर आता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2P31NXM
No comments:
Post a Comment