नई दिल्ली भारत के ओमान के खिलाफ क्वॉलिफायर के शुरुआती मैच के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह मैच चार सितंबर को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाएगा। टिकटों की कीमत 50, 100 और 200 रुपये रखी गई है। गुवाहाटी भारत के लिए भाग्यशाली मैदान रहा है। उसने यहां मार्च 2015 में नेपाल को 2-0 से और जून 2016 में लाओस को 6-1 से हराया था। भारतीय फुटबॉल टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Hrn1bT
No comments:
Post a Comment