Tuesday, December 14, 2021

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : बढ़त के बावजूद कोरिया से ड्रॉ खेलने पर मजबूर भारत

ढाका गत चैंपियन और ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। तोक्यो ओलिंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में के गोल की बदौलत बढ़त बनाई जिसके बाद 18वें मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। कोरिया ने मध्यांतर पर 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की। जोंगह्युन जैंग ने 41वें मिनट में टीम की ओर से पहला गोल दागा जबकि सुंगह्युन किम ने 46वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। कोरिया की टीम ने मैच आगे बढ़ने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया और भारत के डिफेंस को दबाव में डाला। मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम को भी पेनल्टी कॉर्नर सहित कई मौके मिले लेकिन टीम उनका फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे मैच ड्रॉ छूटा। कोरिया के गोलकीपर जेईह्युन किम दोनों टीमों के बीच का अंतर साबित हुए जिन्होंने भारतीय टीम के कई हमलों को नाकाम करते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाया। टूर्नामेंट के पिछले सत्र में दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मैच भी 1-1 से बराबर रहा था। भारत अपने अगले मैच में बुधवार को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/323PcuB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9