नई दिल्ली भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष (Sourav Ganguly) के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा को वनडे कैप्तान बनाने से पहले विराट से बात की गई थी। विराट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनसे कोई बातचीत नहीं की गई थी और मीटिंग में बताया गया था कि मैं वनडे कप्तान नहीं हूं। गौरतलब है कि गांगुली ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा था कि वनडे कप्तानी को लेकर विराट से उनकी और चीफ सिलेक्टर की बातचीत हुई थी। डेढ़ घंटा पहले बताया- मैं वनडे कप्तान नहीं हूं कोहली ने कहा कि मेरी बीसीसीआई से आराम करने को लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई थी। मुझसे मीटिंग से डेढ़ घंटा पहले संपर्क किया गया था। इस दौरान कोई और संपर्क नहीं किया गया ता। चीफ सिलेक्टर ने मुझसे टेस्ट टीम के चयन को लेकर बात की थी। पांचों चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि मैं अब वनडे कप्तान नहीं हूं। ये ठीक था। गांगुली का दावा झूठा? गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कुछ दिन पहले एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि वनडे कप्तानी को लेकर बातचीत की गई थी और चीफ सिलेक्टर ने भी इस मामले पर उनसे बात की थी। हालांकि, कोहली ने आज इन सारी बातों को खारिज कर दिया। ऐसे में गांगुली के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। टीम इंडिया के लिए 'राहु काल' कोहली इस बयान ने टीम इंडिया को भी हिलाकर रख दिया। पहली बार कप्तान बनाम गांगुली का मामला होता दिख रहा है। कोहली ने वनडे कप्तानी से हटाए जाने को लेकर नाखुशी जताई है। जबकि बीसीसीआई ने साफ कहा था कि सफेद गेंद में दो कप्तान नहीं हो सकते हैं इसलिए रोहित शर्मा को टी-20 के साथ-साथ वनडे का भी कप्तान बनाया गया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3DYPUX0
No comments:
Post a Comment