Tuesday, July 2, 2019

स्टेन स्टेन और गप्टिल यूरो स्लैम टी20 लीग से जुड़े

नई दिल्लीदक्षिण अफ्रीका के चोटिल तेज गेंदबाज ने 30 अगस्त से शुरू हो रहे यूरो टी20 स्लैम लीग के पहले सत्र के लिए मार्की खिलाड़ी के तौर पर करार किया है। न्यू जीलैंड के सलामी बल्लेबाज भी इस लीग से जुड़ गये हैं। छत्तीस साल के स्टेन दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में थे लेकिन फिटनेस समस्या के कारण वह बाद में टीम से बाहर हो गए। स्टेन और गप्टिल इस लीग से जुड़ने वाले पूर्व और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये हैं। क्रिकेट नीदरलैंड ने ट्वीट कर बताया, ‘डेल स्टेन मार्की खिलाड़ी के रूप में इमरान ताहिर, जेपी डुमिनी, क्रिस लिन, बाबर आजम और ल्यूक रोंची के साथ लीग से जुड़ रहे है। इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन, शाहिद अफरीदी, ब्रैंडन मैकुलम, शेन वॉटसन और राशिद खान आइकन खिलाड़ी के रूप में लीग से जुड़े हैं।’ लीग के आयोजकों ने स्टेन का विडियो संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मार्की खिलाड़ी के तौर पर यूरो टी20 स्लैम से जुड़ने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। वहां जाने का इंतजार कर रहा हूं।’ स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका के लिए रेकॉर्ड है। एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले न्यू जीलैंड के पहले और एकमात्र क्रिकेटर गप्टिल ने कहा कि इस लीग से जुड़ने पर वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यूरो टी20 स्लैम के पहले सत्र से जुड़कर रोमांचित हूं। इस लीग का हाइप बढ़ रहा है और मैं इससे जुड़कर खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’ तीन सप्ताह तक खेले जाने वाले यूरो टी20 स्लैम में आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड की दो-दो टीमें होंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NtCWfb

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9