रियो डि जनेरियोमेजबान ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया। ब्राजील ने इससे पहले 1919, 1922, 1949, 1989, 1997, 1999, 2004 और 2007 में भी इस टूर्नमेंट का खिताब जीता था। 1939 और 1975 के चैंपियन पेरू को पहली बार इस टूर्नमेंट के फाइनल में मात मिली। माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गैब्रियल जीसस ने अपनी टीम के लिए पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल किया। उन्हें हालांकि 70वें मिनट में दूसरा येलो कार्ड और फिर रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद ब्राजील की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई। ब्राजील के लिए अन्य गोल एवर्टन ने 15वें और रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में किए। कुल तीसरी बार कोपा अमेरिका खिताब के लिए प्रयासरत पेरू के लिए मैच का एकमात्र गोल पाउलो गुएरेरो ने 44वें मिनट में किया। टूर्नमेंट में सर्वाधिक 3-3 गोल ब्राजील के एवर्टन और पेरू के पाउलो गुएरेरो ने किए। ब्राजील के कप्तान डैनी आल्वेस को टूर्नमेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ब्राजील के गोलकीपर एलिसन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। मेसी पर कसा तंजब्राजील के कोच टिटे ने लियोनेल मेसी से विजेता का सम्मान करने को कहा चूंकि अर्जेंटीना के कप्तान ने दावा किया था कि कोपा अमेरिका टूर्नमेंट ‘फिक्स’ था और इसी वजह से ब्राजील जीता। टिटे ने कहा कि मेसी को हमारे प्रति कुछ तो सम्मान दिखाना चाहिए। उसे समझना होगा और स्वीकार करना होगा कि वह हारा है। ं
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YGKnAL
No comments:
Post a Comment