Monday, July 8, 2019

हिमा दास ने एक सप्ताह भीतर जीता दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली भारत की फर्राटा धाविका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। हिमा ने चार जुलाई को पोलैंड में 200 मीटर रेस में पहला स्थान पाया था और अब उन्होंने पोलैंड में ही रविवार को कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में 200 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण हासिल किया। असम की हिमा ने 23.97 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया जबकि केरल की धाविका वीके विस्माया ने 24.06 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाने वाले मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में सोना जीता। अनस ने 21.18 सेकेंड का समय निकाला। हिमा ने 4 जुलाई को पोलैंड में ही पोजनान ऐथलेटिक्स ग्रां प्री में पहला स्थान पाया था। हिमा ने यहां 23.65 सेकेंड का समय निकाला था। विस्माया ने इस रेस में 23.75 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन हिमा का श्रेष्ठ व्यक्तिगत समय 23.10 सेकेंड है, जो उन्होंने बीते साल निकाला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NFs8KM

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9