नॉर्थ साउंड (एंटीगा) भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्ट इंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 70 रन बना लिए। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल 31 और शुभमन गिल नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। बायें हाथ के स्पिनर ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। मेजबान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ए के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने वेस्ट इंडीज को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसके 97 रन पर 5 विकेट झटक लिए। तेज गेंदबाज (61 रन देकर दो विकेट) ने शुरू में विकेट चटकाए जबकि नदीम ने मध्यक्रम को झकझोरा जिससे मेजबान टीम बुधवार को अंतिम सत्र में 66.5 ओवर में सिमट गई। पढ़ें, भारत ए ने इसके जवाब में अच्छी शुरुआत की जिसमें पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन (28) ने पहले विकेट के लिए 61 रन की भागीदारी निभाई। ईश्वरन 18वें ओवर में जोमेल वारिकन का शिकार बन गए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Ojq5g1
No comments:
Post a Comment