Thursday, July 11, 2019

WC: कब और कहां देखें इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच

नई दिल्लीमौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम आज यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ष 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसमें से वह 1975 और 1996 में ही उपविजेता रही है। बाकी हर बार उसने खिताब पर कब्जा जमाया है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। कब खेला जाएगा इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup का मैच? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला गुरुवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच वर्ल्ड कप मैच एजबेस्टर, बर्मिंगम पर खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। पिच: पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा बताया जा रहा है। मौसम: बर्मिंगम में बारिश होने के आसार हैं। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। नंबर्स गेम 1 विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के ग्लेन मैक्ग्रा (26 विकेट, 2007 में) के रेकॉर्ड को तोड़ देंगे। संभावित प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेसन बेहरेनडोर्फ इंग्लैंड: इयान मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XCb8F3

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9