लाहौर पाकिस्तान का एक और क्रिकेटर विदेशी लड़की को दिल दे बैठा है। तेज गेंदबाज के बाद अब खबरें है कि हरफनमौला खिलाड़ी भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और लड़की पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। इमाद ने खुद इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इमाद वसीम भी विदेशी दुल्हनिया घर लाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तारीख 26 अगस्त तय की गई है। इस्लामाबाद में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। काउंटी क्रिकेट में नॉटिंगमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पढ़ें, इमाद ने कहा, ‘शादी के लिए मैं एक हफ्ते की छुट्टी लूंगा। उसके बाद बाकी के मैचों के लिए नॉटिंगमशायरके लिए उपलब्ध रहूंगा।’ कुछ ही दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तानी क्रिकेट हसन अली की शादी भारतीय लड़की शामिया आरजू से होने जा रही है। हालांकि हसन ने ट्विटर पर लिखा कि वह इस बारे में जल्द ही जानकारी देंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YDJx6W
No comments:
Post a Comment