Thursday, August 1, 2019

साइना और श्रीकांत थाइलैंड ओपन के दूसरे दौर से बाहर

बैंकॉक शीर्ष भारतीय शटलर और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को यहां के दूसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए। साइना को जापान की गैर वरीय सयाका ताकाहाशी से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीकांत को स्थानीय खिलाड़ी खोसित फेतप्रदब ने मात दी। इससे सातवीं वरीय साइना का कोर्ट पर वापसी का सफर बहुत जल्दी समाप्त हो गया जिन्होंने करीब दो महीने बाद वापसी की थी। वह बढ़त का फायदा उठाने में सफल नहीं रहीं और 48 मिनट तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में ताकाहाशी से 21-16, 11-21, 14-21 से पराजित हो गईं। पढ़ें, ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु की अनुपस्थिति में साइना के हारने से भारत का इस टूर्नमेंट के महिला एकल में अभियान समाप्त हो गया। साइना ने चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और पिछले हफ्ते जापान से हटने का फैसला किया था। श्रीकांत को खोसित के खिलाफ 21-11, 16-21, 12-21 से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन अगले दोनों गेम में वह कुछ खास नहीं कर सके और हारकर बाहर हो गए। पढ़ें, भारत के लिए पुरुष युगल स्पर्धा में अच्छी खबर रही जिसमें सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फजर अलफियां और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी पर सीधे गेम में 21-17, 21-19 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी का सामना अब शुक्रवार को कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए की क्वॉलिफायर जोड़ी से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zr4mng

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9