Thursday, July 25, 2019

हिमा दास: 5 गोल्ड, अब भी क्वॉलिफाइ करने से दूर

नई दिल्ली भारतीय स्टार स्प्रिंटर ने एक महीने के अंदर ही अलग-अलग स्पर्धाओं में पांच गोल्ड मेडल जीते। इसमें उनकी पसंदीदा 400 मीटर दौड़ भी शामिल है। इस दमदार प्रदर्शन के बाद सितंबर में दोहा में होने वाली के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं। एशियन चैंपियनशिप के दौरान चोट के कारण गत अप्रैल में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब 5 गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी दोहा में पदक जीतने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत की जरूरत है, क्योंकि वह अब भी कुछ कदम की दूरी पर लग रही हैं। पढ़ें, हिमा ने जिन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के रैंकिंग पॉइंट्स सिस्टम में काफी नीचे आती हैं। इस सिस्टम को इसी साल इंटरनैशनल असोसिएशन ऑफ ऐथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) ने शुरू किया है। हिमा ने ई और एफ कैटिगरी के इवेंट में हिस्सा लिया। हिमा का 400 मीटर में आईएएएफ रैंकिंग में स्कोर 1121 का है, जिसमें हाल का स्कोर शामिल नहीं है। बहरीन की सलवा नासिर का वर्ल्ड रैंकिंग स्कोर 400 मीटर में सबसे ज्यादा है जो 1412 है। भारतीय ऐथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस निदेशक वोल्कर हरमन का मानना है कि हिमा सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के करीब हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MeYcTG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9