Friday, July 26, 2019

फिर विवादों में रहा रेसलिंग ट्रायल

नई दिल्ली रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की टीम चयन के लिए यहां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित ट्रायल एक बार फिर विवादों में रहा। आरोप है कि 65 किग्रा भारवर्ग में को फायदा पहुंचाने के लिए फेडरेशन ने पहलवानों को मुकाबला लड़ने से रोक दिया। हालांकि इस बीच ट्रायल में कई नए चेहरे निकलकर सामने जाए जिन्होंने अनुभवी पहलवानों को पटककर टीम में जगह बनाई। अक्टूबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में ओलिंपिक कोटा भी दांव पर होगा। फेडरेशन से पूछोआज सभी की निगाहें बजरंग के मुकाबले पर थीं। लेकिन जब महज एक मुकाबला लड़कर वह क्वॉलिफाइ करने में सफल हो गए तो अनायास सवाल उठने लगे। इसी बीच बात निकलकर आई कि फेडरेशन ने आखिरी समय पर इस वजन वर्ग में पहलवानों को लड़ने से रोक दिया। जब इस बारे में बरजंग से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे यही पता था कि मेरे वेट में पांच पहलवान हैं। लेकिन एक ही पहलवान क्यों लड़ा, यह आप फेडरेशन से पूछो। मैं पूरी तैयारी के साथ ट्रायल देने आया था और दिया। मैं टीम में जगह बनाकर खुश हूं। इस बीच बजरंग ने जो एक मुकाबला लड़ा उसमें वह हरफूल को हराकर टीम में जगह बनाने में सफल रहे। हरफूल दूसरे हाफ में चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा। बाद में ट्रायल देनाबरजंग के वेट में शामिल श्रवण ने बताया कि मुझे आखिरी समय पर मुकाबला लड़ने से रोक दिया गया। मैंने दो दिन पहले भी फेडरेशन के सहायक सचिव विनोद तोमर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम ट्रायल में है। लेकिन वेट देने से ठीक पहले कहा कि तुम या तो 57 में या फिर 70 में लड़ लो। मैंने जब कहा कि यह कैसे संभव है तो उन्होंने कहा कि जिसने नैशनल में गोल्ड जीता है हम केवल उसी का ट्रायल लेंगे। सच्चाई यह है कि आज जितने भी ट्रायल हुए उसमें कई पहलवान ऐसे हैं जिनके नाम अभी नैशनल में गोल्ड नहीं हैं। मैं काफी तैयारी के साथ आया था लेकिन मुझे निराशा हाथ लगी। छत्रसाल स्टेडियम का रहा दबदबाशुक्रवारको जिन पांच वेट कैटिगरी में ट्रायल हुए उनमें छत्रसाल स्टेडियम के पहलवानों का दबदबा रहा। 125 किग्रा में छत्रसाल के ही सुमित ने सतेंदर को मात दी जबकि 86 किग्रा में दीपक पूनिया ने गीता फोगाट के पति पवन को हराया। 57 किग्रा के फाइनल में रवि ने राहुल को और 65 किग्रा में बजरंग ने हरफुल को शिकस्त दी। 97 किग्रा में मौसम खत्री ने ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पहलवान के पति सत्यव्रत कादयान को हराकर क्वॉलिफाइ किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yaYBy6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9