कोलंबो श्रीलंकन टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को पहला वनडे खेलेगी तो यह तेज गेंदबाज का विदाई मैच भी होगा। वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज खेलेंगी। श्रीलंका के सामने चुनौती टीम को बदलाव के दौर से उबारने की है। मलिंगा ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 43 रन देकर चार विकेट लिए थे। पढ़ें- श्रीलंका के लिए मुथैया मुरलीधरन (534) और चमिंडा वास (399) के बाद सर्वाधिक विकेट ले चुके मलिंगा को सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अंतरराष्ट्रीय सूची में अनिल कुंबले (337) को पछाड़कर नौवें स्थान पर आने के लिए तीन विकेट और लेने हैं। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि मलिंगा का विकल्प तलाशना काफी बड़ी चुनौती होगा। तामिम इकबाल के पास होगी कमान उन्होंने कहा, ''वर्ल्ड कप में हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें पता है कि इस सीरीज के बाद मलिंगा जैसा विकेट लेने वाला गेंदबाज हमारे पास नहीं होगा। उसका विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा।'' वहीं वर्ल्ड कप में आठवें स्थान पर रही बांग्लादेशी टीम में कप्तान मशरेफी मुर्तजा और शाकिब अल हसन जैसे फार्म में चल रहे खिलाड़ी नहीं है। पढ़ें- वर्ल्ड कप में 606 रन बनाने और 11 विकेट लेने वाले शाकिब को आराम दिया गया है जबकि मशरेफी चोट से जूझ रहे हैं। इस सीरीज में कमान तामिम इकबाल के हाथ में होगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OjBGM7
No comments:
Post a Comment