Thursday, July 25, 2019

ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास: रिजिजू

नई दिल्ली खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले साल तोक्यो ओलिंपिक के लिए एक बड़े दल को पूरी तैयारी के साथ भेजेगा और उन्हें विश्वास है कि देश इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगा। रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि तोक्यो में 2020 में होने वाले ओलिंपिक के लिए बड़ा दल भेजा जाएगा। यह दल पूरी तैयारी के साथ जाएगा। रिजिजू ने रियो में पिछले ओलिंपिक में भारत के अपेक्षाकृत निराशाजनक प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा कि 2016 में ब्राजील में हुए ओलिंपिक गेम्स में भारत ने केवल दो पदक जीते थे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यबल का गठन किया था। पढ़ें, कार्यबल के सुझावों को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम ओलिंपिक में निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’ रिजिजू ने कहा कि आज से 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए एक साल शेष है और बुधवार रात से इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30VlVfy

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9