Friday, July 26, 2019

जापान ओपन: प्रणीत सेमीफाइनल में, सिंधु बाहर

तोक्यो भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत शुक्रवार को यहां बैडमिंटन टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली लेकिन स्टार महिला शटलर को स्थानीय खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। प्रणीत ने क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो पर सीधे गेमों में जीत दर्ज की। प्रणीत ने सीधे गेमों में सुगियार्तो को 36 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से हराया। बहरहाल, फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें शीर्ष वरीय जापान के केंतो मोमोता की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। पढ़ें, महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल में सिंधु को सीधे गेमों में हार झेलनी पड़ी। सिंधु को वर्ल्ड नंबर-2 यामागुची ने 21-18, 21-15 से हराकर टूर्नमेंट से बाहर कर दिया। सिंधु पहले गेम में एक बार 11-7 से आगे थीं लेकिन यामागुची ने पहला गेम 21-18 से जीतने के बाद दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम किया। इससे पहले गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी प्रणीत ने पहले गेम में 1-1 की स्कोर के बाद से ही अपना दबदबा बना लिया जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व ब्रॉम्ज मेडलिस्ट इंडोनेशिया के खिलाड़ी उनके स्कोर का सिर्फ पीछा करते रहे। दूसरे गेम में हालांकि मुकाबला बराबरी था लेकिन प्रणीत ने पूरे मैच के दौरान लगभग तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी और जब स्कोर 18-15 था तब उन्होंने लगातार तीन अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MhCfDi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9