Monday, July 1, 2019

'पूरे उपमहाद्वीप की दुआएं भी भारत के काम नहीं आईं'

लंदन भारत की इंग्लैंड के हाथों हार से भी निराश हैं, क्योंकि इससे की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो जैसा मैच था जिसमें वह भारत को 31 रन से हराने में सफल रहा। भारत की टूर्नमेंट में यह पहली हार है। इससे पहले टीम इंडिया की हार पर पूर्व पाक क्रिकेटर वकास युनूस अपना गुस्सा जता चुके हैं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह विभाजन के बाद पहला अवसर था जब हम भारत का समर्थन कर रहे थे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन उनके सर्वश्रेष्ठ से भी पाकिस्तान को मदद नहीं मिली और अब हम उम्मीद पर टिक गए हैं।' उन्होंने कहा, 'यह पहली बार था कि पूरा उपमहाद्वीप पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई सभी भारत की इंग्लैंड पर जीत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन लगता है कि हमारी दुआएं भारत तक नहीं पहुंचीं और वे मैच हार गए।' भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाती। इंग्लैंड ने जीत से अपने अंकों की संख्या दस पर पहुंचा दी है जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान या इंग्लैंड में से कौन सी टीम पहुंचेगी इसका फैसला बाकी बचे मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FJB5MW

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9