चेस्टर ली स्ट्रीट क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 39वें मैच में आज श्रीलंका और वेस्ट इंडीज का मुकाबला है। वेस्ट इंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। बता दें कि वेस्ट इंडीज टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं श्रीलंकाई टीम जीती तो आखिरी चार के लिए क्वॉलिफाई करने की धुंधली हो रही उम्मीद किसी तरह बरकरार रहेगी। टूर्नमेंट में अब वेस्टइंडीज़ के लिए खोने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए उसका इरादा श्रीलंका का खेल बिगाड़ने का है। आंकड़ों की बात करें तो वेस्ट इंडीज मजबूत दिखती है। दोनों के बीच अबतक कुल 56 मैच हुए हैं। इसमें से 28 वेस्टइंडीज जीता, वहीं लंका को 25 में जीत मिली। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे। वर्ल्ड कप में दोनों ने 6 मैच खेले हैं। इसमें से 4 वेस्ट इंडीज और 2 श्रीलंका ने जीते हैं। पिछले 5 मुकाबलों में 1 वेस्टइंडीज और 4 श्री लंका ने जीते। टीमें श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डिसिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, लसिथ मलिंगा, इसुरू उडाना, सुरंगा लकमल वेस्टइंडीजः जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, सुनीस अंबरीस, शाई होप (विकेटकीपर), गबरिल, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कॉटरेल, एलिन, ओशेन थॉमस, ब्रेथवेट
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xm0esz
No comments:
Post a Comment