मैनचेस्टर न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में भारत पहले गेंदबाजी करेगा। टॉस के बाद भारतीय कैप्टन ने कहा कि अगर वह यहां टॉस जीतते तो बैटिंग करना पसंद करते। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि इस पिच में आगे भी कोई बदलाव नहीं आएगा और यहां बाद में बल्लेबाजी भी करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सेमीफाइनल में भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। कोहली ने कहा, 'मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में बॉल भी भारी होगा।' इस मैदान में भारत के प्रदर्शन पर के सवाल पर कोहली ने कहा, 'हम इस मैदान में बेहतर खेले हैं। यहां हम खेल के बेसिक्स पर ही ध्यान देंगे। हम पिछले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। हम इस मैच में भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे।' न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पहले बल्लेबाजी कर हम यहां ज्यादा स्कोर बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'भारत एक मजबूत टीम है। हम यहां कोई मौका नहीं ले सकते हैं। टीम में टिम साउदी की जगह लौकी फर्ग्युसन को शामिल किया गया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LFyEyN
No comments:
Post a Comment