Tuesday, July 9, 2019

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

आपिया पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के पहले दिन मंगलवार को गोल्ड मेडल जीता। भारतीय दल ने 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल समेत 13 पदक अपने नाम किए। मीराबाई ने महिलाओं के 49 किलो वर्ग में 191 किलो (84 प्लस 107) वजन उठाया। यहां से मिले अंक 2020 तोक्यो ओलिंपिक की अंतिम रैंकिंग में काफी उपयोगी साबित होंगे। मीराबाई ने अप्रैल में चीन के निंगबाओ में एशियाई चैंपियनशिप में 199 किलो वजन उठाया था लेकिन मामूली अंतर से पदक से चूक गई थी। ओलिंपिक 2020 की क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया 18 महीने के भीतर छह टूर्नमेंटों में भारोत्तोलकों के प्रदर्शन पर निर्भर है। इसमें से चार सर्वश्रेष्ठ नतीजों के आधार पर निर्धारण होगा। झिल्ली डालाबेहरा ने 45 किलो वर्ग में 154 किलो वजन उठाकर पीला तमगा जीता। सीनियर 55 किलो वर्ग में सोरोइखाइबाम बिंदिया रानी और मत्सा संतोषी को स्वर्ण और रजत पदक मिले । पुरूष वर्ग में 55 किलो वर्ग में रिषिकांता सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NF5baL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9