Tuesday, July 2, 2019

भारत से जीत बढ़ा भरोसा, जीत सकते हैं वर्ल्ड कप: कमिंस

मैनचेस्टर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने कहा है कि भारत में टी-20 सीरीज जीतने से टीम के अंदर यह आत्मविश्वास पैदा हुआ कि वह वर्ल्ड कप जीत सकती है। न्यूज.कॉम.एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि भारत में मिली सीरीज जीत, खासकर टी-20 सीरीज जीतने से मुझे यह अहसास हुआ कि हमें विश्व कप में इसका फायदा मिल सकता है।' कमिंस ने इस साल 27 फरवरी को बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच का विशेष रूप से जिक्र किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 191 रन का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने ग्लैन मैक्सवेल के 55 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 113 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। पढ़ें- कमिंस ने कहा, 'बेंगलुरु में मैक्सवेल ने शतक जड़ा और हमने वहां अप्रत्याशित जीत हासिल की। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला। हमें एक खास टीम की तरह महसूस हुआ। कुछ महत्वपूर्ण जीतों से हमें यह महसूस हुआ है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं।' पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में 8 में से सात मैच जीते हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। कमिंस ने कहा, 'हर कोई अपनी भूमिका को लेकर सहज है। हर कोई अच्छी स्थिति में है। हम उसी तरह से खेल रहे हैं, जिस तरह से हम खेलना चाहते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RP9nTH

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9