नई दिल्लीहिटमैन के नाम से महशूर (104 रन, 92 गेंद, 7 चौके और 5 छक्के) ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ चौथी सेंचुरी जड़ते हुए कई रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक सैकड़े जड़ने के मामले में कुमार संगकारा के रेकॉर्ड 4 शतकों की बराबरी की, जबकि ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं। दूसरी ओर, 500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। श्री लंकाई बल्लेबाज संगकारा ने 2015 में 4 सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। यही नहीं, यह रोहित का ओवरऑल वर्ल्ड कप में 5वीं सेंचुरी है। 500 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाजवर्ल्ड कप-2019 में 500 से अधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने इस आंकड़े को पार किया है। डेविड वॉर्नर ने 8 मैचो में 516 रन बनाए हैं, जबकि उन्हें के ओपनिंग जोड़ीदार आरोन फिंच ने 8 मैचों मे ही 504 रन बनाए हैं। रोहित अब टूर्नमेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वॉर्नर दूसरे और फिंच तीसरे नंबर पर आ गए हैं। देखें- पिछले 7 मैचों में 4 सेंचुरीरोहित शर्मा की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने क्रिकेट के महाकुंभ में कुल 7 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 4 सेंचुरी जड़ी है। टूर्नमेंट में अपने पहले ही मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे, जबकि दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में आया था। उस मैच में उन्होंने नाबाद 140 रनों की पारी खेली थी। पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन बनाए थे। एक वर्ल्ड कप के सबसे अधिक शतक
- रोहित शर्मा 4 शतक (2019*)
- कुमार संगकारा 4 शतक (2015)
- मार्क वॉ 3 शतक (1996)
- सौरभ गांगुली 3 शतक (2003)
- मैथ्यू हेडन 3 शतक (2007)
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RXNq5b
No comments:
Post a Comment