Monday, July 8, 2019

WC: जसप्रीत बुमराह ने कहा, स्लो होते जा रहे हैं विकेट

मैनचेस्टर भारत के तेज गेंदबाज की मानें तो आईसीसी विश्वकप-2019 में आने वाला समय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा होने वाला है क्योंकि विकेट काफी स्लो होते जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि इस बार में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा लेकिन अब तक हुए मुकाबलों से ऐसा साबित नहीं हो सका। ऐसे में जबकि बुमराह ने यह कह दिया कि आने वाले समय में विकेट धीमे हो जाएंगे तो प्रतिस्पर्धा और रोचक हो गई है। भारतीय आक्रमण पंक्ति के नेता बुमराह मानते हैं कि टूर्नमेंट की शुरुआत की तुलना में अब विकेट काफी धीमे हो चुके हैं और रन बनाना आसान नहीं रह गया है। बुमराह ने उदाहरण के तौर पर भारत और श्रीलंका के बीच हुए भारत के अंतिम लीग मैच के बारे में कहा कि यह विकेट उतना धीमा नहीं हुआ, जितना भारतीय थिंक टैंक समझ रहा था। बुमराह ने कहा, ‘किसी दिन कोई बल्लेबाज रन बना सकता है। इसके लिए बल्लेबाज को श्रेय दिया जाना चाहिए लेकिन कुल मिलाकर आलम यह है कि विकेट धीमे हो गए हैं।’ बुमराह ने कहा कि भारतीय आक्रमण पंक्ति धीमी पिच पर भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए तैयार है। बुमराह बोले, ‘हर कोई जिम्मेदारी ले रहा है और अपने स्तर पर पुरजोर प्रयास कर रहा है। हमें खुशी है कि हर कोई अपना योगदान दे रहा है।' उन्होंने कहा, 'मोहम्मद समी, हार्दिक पांड्या औ्र यहां तक मैंने भी विकेट लिए हैं। यह सकारात्मक चिन्ह है। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और इससे हमें सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले के दौरान फायदा मिलेगा।’’ भारतीय टीम को नौ जुलाई को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल खेलना है। भारतीय टीम पूरी तरह फिट है और किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2L91mbD

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9