Monday, July 8, 2019

WC में खराब प्रदर्शन के बावजूद कोच पद नहीं छोड़ेंगे गिब्सन

मैनचेस्टरविश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद साउथ अफ्रीका के कोच पद छोड़ने नहीं जा रहे क्योंकि उनका मानना है कि उनकी टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। गिब्सन अगस्त 2017 में दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच बने थे लेकिन उनकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। इस एडिशन में 9 मैचों में से 3 जीतकर वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही। अपने कोचिंग कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछने पर गिब्सन ने कहा, ‘समय। टीम तैयार करने के लिए पूरा समय नहीं मिला। हमने आक्रामक और सकारात्मक खेल दिखाया लेकिन आपको समय भी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने काम से प्यार है और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। मुझे सीएसए के जवाब का इंतजार है। मेरा करार सितंबर के मध्य तक है। देखते हैं कि क्या होगा।’ पढ़ें, गिब्सन ने कहा, ‘विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ी रिटायर हुए, कुछ चोटिल हुए और हाशिम अमला को कोई पारिवारिक परेशानी थी। टूर्नमेंट में हम रन नहीं बना सके लेकिन खिलाड़ियों को समय देना होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JtXJd7

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9