Monday, July 8, 2019

WC: लैंगर ने वैकल्पिक खिलाड़ियों पर भरोसा जताया

बर्मिंगम चोटों की समस्या से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ नए चेहरे खेल सकते हैं लेकिन कोच को भरोसा है कि ये वैकल्पिक खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने देंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और शॉन मार्श क्रमश: पैर की मांसपेशियों में खिंचाव और बांह में फ्रैक्चर के कारण से बाहर हो गए हैं। इन दोनों के विकल्प के तौर पर मैथ्यू वेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब को बुलाया गया है। ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस की मांसपेशियों में भी खिंचाव है जिसके बाद वह लीग चरण के दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। मिशेल मार्श को स्टैंड बाई के रूप में टीम से जोड़ा गया है। अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले दबाव में है। पढ़ें, क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘दबाव किसी पर भी हो सकता है, मैदान पर मौजूद सभी 22 खिलाड़ियों के लिए दबाव है।’ उन्होंने कहा, ‘मैथ्यू वेड ने काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और इसमें कोई संदेह नहीं कि वह करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है।’ लैंगर ने कहा, ‘पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कुछ महीने पहले भारत को भारत में उनकी परिस्थितियों में 3-2 से हराने में मदद की थी और फिर पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में 5-0 की जीत के दौरान भी। मिशेल मार्श ने भी काफी वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट खेला है। हम भाग्यशाली हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XRFhED

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9