Wednesday, September 25, 2019

BJP में शामिल हो सकते हैं रेसलर योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलिंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले योगेश्वर दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान बीजेपी से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की। हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें, दत्त ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। महिला रेसलर बबीता फोगाट ने हाल में अपने पिता के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था। खबरें हैं कि वह भी विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lJfhdx

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9