Saturday, September 28, 2019

ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा 0 पर हुए आउट

विजयनगरम साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां जारी अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष XI की ओर से एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन शनिवार को रोहित केवल दो गेंद ही खेल पाए। रोहित ने मयंक अग्रवाल के साथ पहली बार लाल गेंद फॉर्मेट में पारी की शुरुआत की थी। इस पारी में वह अपनी दूसरी ही गेंद का सामना कर रहे थे कि तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच लपका। भारत के लिए सीमित ओवरों के फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए मध्यक्रम में ही खेले हैं। लेकिन लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन ने दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतारने का निर्णय लिया है। राहित ने अब तक भारत के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 1585 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। भारत 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज करेगा। यहां अपने टेस्ट करियर में पहली बार रोहित लाल गेंद से पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। इससे पहले अभ्यास मैच में उनसे खुद को इसके अनुकूल बनाने की उम्मीद थी लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mBa8o6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9