Thursday, September 26, 2019

अगले कुछ मैचों के बाहर हुए चोटिल लियोनेल मेसी

स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड पांव की चोट के कारण अगले कुछ मैचों के लिए बाहर रहेंगे। हालांकि, अब तक यह नहीं बताया गया है कि वह कब तक पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे। मेसी को विल्लारियल के खिलाफ हुए पिछले स्पेनिश लीग (ला-लीगा) के मैच के दौरान चोट लगी थी। मैच में बार्सिलोना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘फर्स्ट टीम खिलाड़ी लियो मेसी को बाए पांव में चोट लगी है। वह बाहर रहेंगे और मैदान पर उनकी वापसी उनके चोट ठीक होने पर निर्भर रहेगी।’ मेसी मंगलवार को हुए मैच में पहले 45 मिनट ही खेले। उन्हें सोमवार को ‘फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द इयर’ का पुरस्कार दिया गया था। वह 2019-20 सीजन की शुरुआत से पहले भी चोटिल हो गए थे और कुछ मैच होने के बाद टीम में लौटे। विल्लारियल के खिलाफ मैदान के बाहर जाने से पहले मेसी ने एक असिस्ट भी दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lVU5B8

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9