नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटो और विडियो शेयर करते हैं। सचिन ने ऐसा ही अपना एक पुराना विडियो शुक्रवार को शेयर किया जिसमें वह पानी में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें, 46 साल के सचिन ने विडियो शेयर करते हुए लिखा- खेल के लिए प्यार और जुनून आपको हमेशा प्रैक्टिस के लिए नए मौके देने में मदद करता है और सबसे खास आप जो कर रहे हैं, उसे इंजॉय करना है। नवंबर 2013 में अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलने वाले सचिन इस विडियो में नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें गेंदबाज बॉल फेंकता है जो पानी पर टप्पा खाती है और तेजी से सचिन की तरफ आती है। कुछ गेंद सचिन छोड़ देते हैं और कुछ खेलते हैं। 'क्रिकेट रेकॉर्ड के बादशाह' सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों में 15921 और 463 वनडे इंटरनैशनल मैचों में कुल 18426 रन दर्ज हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nOYAht
No comments:
Post a Comment