नई दिल्लीपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और वह फिलहाल फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में वह बिलियर्ड खेलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बहरागोडा () के विधायक ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। हाल ही में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने वाले धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम () में कुछ दोस्तों के साथ बिलियर्ड खेलते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टेट संघ के सबसे पुराने पिच क्यूरेटरों में से एक बासू दा से भी मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- खराब मौसम के कारण कुछ कार्यक्रम रद्द और मिल हए फुर्सत के पल और वो भी मेरी सबसे मनपसंद जगह अपने JSCA स्टेडियम में और एक तस्वीर हम सबके सुपर हीरो बासु दा के साथ जो JSCA मैदान के क्यूरेटर हैं और मेरे बहरागोडा विधान सभा क्षेत्र के बारसती गांव के ही निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से मिली हार के बाद भारत का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया था। उसके बाद से लगातार धोनी के रिटायमेंट के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पूर्व कप्तान ने अफवाहों को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने एक महीना आर्मी के साथ कश्मीर में बिताया और तमाम ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। माना जा रहा था कि उसके बाद वह इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे के बाद घरेलू मैदान पर हुई टी-20 सीरीज से भी खुद को दूर रखा था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okRKAB
No comments:
Post a Comment