Wednesday, September 25, 2019

वीरधवल को गोल्ड, ओलिंपिक ‘ए’ में नहीं बना पाए जगह

बेंगलुरु वीरधवल खाड़े ने दसवीं एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में बुधवार को यहां भारत के लिए सातवां गोल्ड मेडल जीता लेकिन वह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलिंपिक ‘ए’ क्वॉलिफिकेशन मार्क हासिल करने में नाकाम रहे। खाड़े ने 22.59 सेकंड का समय निकाला और वह उज्बेकिस्तान के खुर्शिदजान तुरसुनोव (22.96) और ईरान के घारेहसानलू बेनयामिन (23.23 सेकेंड) से आगे रहे। एशियाई खेल 2010 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खाड़े इसके बावजूद ओलिंपिक ‘ए’ क्वॉलिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाए जो 22.01 सेकंड है। खाड़े ने कहा, ‘मैं अपने समय से काफी निराश हूं। मैंने इस प्रतियोगिता के लिए काफी तैयारियां की थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया।’ पढ़ें, इस महीने के शुरू में खाड़े ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में 22.44 सेकंड का समय निकाला था। इस बीच ने पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई में 54.42 सेकंड के साथ अपना दूसरा सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल थाइलैंड के वोंगचारोन नवापट (54.06) ने जबकि ब्रॉन्ज कुवैत के महाह क्वाली अब्बास (55.10) ने जीता। कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 15 मिनट 41.54 सेकेंड के साथ आसानी से अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। चीनी ताइपे के चांग चेंग ली वेई दूसरे और थाइलैंड के किटिया तनाकृत तीसरे स्थान पर रहे। लिखित लेखराज ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ब्रॉन्ज जीता जबकि शोआन गांगुली ने लड़कों के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर हासिल किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2l9KUwA

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9