Thursday, September 26, 2019

रेसलर योगी और हॉकी प्लेयर संदीप BJP में शामिल

नई दिल्लीओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान गुरुवार को में शामिल हो गए। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही खिलाड़ी अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में 2012 ओलिंपिक गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर ने पार्टी का दामन थाम लिया। हरियाणा बीजेपी चीफ सुभाष बराला की मौजूदगी में संदीप सिंह भी पार्टी में शामिल हो गए। शाहबाद मरकंडा के संदीप के जीवन पर 'सूरमा' नाम की फिल्म भी बन चुकी है। हॉकी में उनके योगदान को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने संदीप को डीएसपी का पद दिया था। पढ़ें, पार्टी सूत्रों की मानें तो आम चुनावों के दौरान योगेश्वर बीजेपी से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। हालांकि तब उन्हें टिकट नहीं मिला था। इससे पहले पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की। हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को सुभाष बराला से मुलाकात की थी और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। 33 साल के संदीप सिंह का नाम दुनिया के धुरंधर ड्रैग फ्लिकरों में गिना जाता है। उन्होंने 2007 बेल्जियम चैंपियंस चैलेंज, 2009 सुलतान अजलान शाह कप और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। दत्त ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। महिला रेसलर बबीता फोगाट ने हाल में अपने पिता के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था। खबरें हैं कि वह भी विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lnNAH4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9