Wednesday, September 25, 2019

राणा ने बत्रा को सराहा, CWG से हटने पर सहमत नहीं

नई दिल्ली अपने जमाने के दिग्गज निशानेबाज ने बुधवार को नरिंदर बत्रा की निशानेबाजी खेल का समर्थन करने के लिए प्रशंसा की। हालांकि वह आईओए प्रमुख के इस सुझाव से सहमत नहीं हैं कि भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलना बंद कर देना चाहिए। बत्रा ने यह कहकर नई चर्चा छेड़ दी है कि समय की बर्बादी है और देश को हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता से हमेशा के लिए बाहर होने पर विचार करना चाहिए। राष्ट्रीय जूनियर कोच राणा ने कहा, ‘मैं उनका (बत्रा) समर्थन करता हूं क्योंकि वह मेरे खेल का समर्थन कर रहे हैं। आप (राष्ट्रमंडल खेल 2022 आयोजक) लंबे समय से कार्यक्रम का हिस्सा रहे किसी खेल को यूं ही नहीं हटा सकते हैं। इसका नकारात्मक पक्ष भी है क्योंकि खेलों से हमेशा के लिए हटने से खिलाड़ी प्रभावित होंगे। प्रतियोगिता किसी भी तरह की हो, किसी खिलाड़ी के लिए पदक जीतना बहुत बड़ी बात होती है।’ पढ़ें, राणा ने कहा, ‘यह उनके लिए ओलिंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मंच है। निशानेबाजी की बात करें तो भारतीय निशानेबाजी ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है। इसलिए इसके दोनों नकारात्मक और सकारात्मक पक्ष हैं।’ एक अन्य निशानेबाज समरेश जंग ने भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कॉमनवेल्थ गेम्स के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमने 1998 में 6-7 पदक जीते थे लेकिन इसके बाद हमने ज्यादा मेडल जीतने शुरू कर दिए। खेलों का स्तर नहीं गिरा बल्कि हमने इस पर काम किया और सुधार किया। हमें सकारात्मक पक्ष को देखना चाहिए।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lxo0j1

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9