धर्मशाला बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री के छोटे भाई अरुण धूमल को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के वार्षिक आम बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उना जिले के सुमित शर्मा एचपीसीए के नए सचिव बने हैं। धूमल के नेतृत्व वाली समिति के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। एजीएम का संचालन अपेक्षित तर्ज पर हुआ। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे को अब बीसीसीआई में किसी पद का दावेदार माना जा रहा है। वह 23 अक्टूबर को प्रस्तावित बीसीसीआई की एजीएम में पदाधिकारी या महत्वपूर्ण माने जाने वाली शीर्ष परिषद के सदस्य बन सकते हैं। धूमल ने इस मौके पर राज्य में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनवाने के लिए अपने बड़े भाई का शुक्रिया किया। अरुण धूमल ने कहा, ‘राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए किए गए अनुराग ठाकुर के कार्यों के लिए शुक्रगुजार रहना चाहिए। धर्मशाला का नाम अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां अनुराग के नेतृत्व में विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण हुआ है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ng1fQO
No comments:
Post a Comment