Friday, September 27, 2019

लांस क्लूजनर अफगानिस्तान के मुख्य कोच नियुक्त

काबुल साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर को शुक्रवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वेस्ट इंडीज के फिल सिमन्स का कार्यकाल विश्व कप 2019 में समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को मुख्य कोच पद के लिए 50 आवेदन मिले थे। क्लूजनर हाल में भारत के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के सहायक बल्लेबाजी कोच थे। क्लूजनर नवंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में अफगानिस्तान की टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्लूसनर ने कहा, ‘मैं विश्व क्रिकेट की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ काम करने का मौका मिलने से उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान किस तरह की बेखौफ क्रिकेट खेलता है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि कड़ी मेहनत से वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बन सकती है। मैं अफगानिस्तान टीम के साथ काम करने और उसकी क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं।’ साउथ अफ्रीका के 48 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने करियर में 49 टेस्ट और 171 वनडे खेले।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2miP5GM

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9