नई दिल्लीभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली का में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने शुक्रवार को डेनमार्क के जे. जोरजेनसन को पुरुष एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में 24-22, 21-8 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में की एंट्री कर ली है। मुकाबले में कश्यप विपक्षी पर एकतरफा भारी पड़े और दो गेमों में जीत दर्ज की। हालांकि, पहला गेम जरूर उनके लिए थोड़ा मुश्किल रहा था। इससे पहले कश्यप ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में तीन गेम तक चले दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में मलयेशिया के लिएव डैरेन को 21-17, 11-21, 21-12 से पराजित किया था। डैरेन ने पहले दौर के अपने मैच में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी थी। पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जोरदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। बता दें कि कश्यप एकल वर्ग में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। महिला एकल वर्ग में पी.वी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो चुके हैं। पहले दौर के मैच में कश्यप ने चीनी ताइपे के लू चिया हूंग को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से मात दी थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nejJRH
No comments:
Post a Comment