नई दिल्लीदोहा में जारी वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गिनी बिसाऊ के ऐथलीट की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि तारीफ की वजह इस ऐथलीट द्वारा बनाया गया कोई बड़ा रेकॉर्ड है तो आप गलत हैं। दरअसल, इस ऐथलीट ने दूसरे देश के एक ऐथलीट की रेस के दौरान फिनिश लाइन तक पहुंचने में सहायता की। दरअसल, पुरुषों की 5000 मीटर की रेस चल रही थी। रेस में शामिल हर शख्स नंबर-1 आने के लिए दौड़ रहा था। लेकिन इस रेस में एक ऐसी भी चीज देखने को मिली जिसने सभी का दिल जीत लिया। 5000 मीटर की रेस के दौरान गिनी बिसाऊ के ब्रेमा सुनकर डाबो आखिरी लैप में दौड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे ऐथलीट पर पड़ी जो गर्मी की वजह से थक चुका था और एक-एक कदम के लिए संघर्ष कर रहा था। वह ऐथलीट थे अरुबा के जोनाथन बसबी। बसबी को इस हालत में देख ब्रेमा उनके पास गए और उन्हें सहायता देकर फिनिश लाइन तक पहुंचया। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों ने ऐथलीटों को स्टेडिंग ओवेशन दिया। इस मोमेंट का विडियो वर्ल्ड ऐथलेटिक्स के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। 26 वर्षीय डाबो ने फिनिश लाइन पूरी करने के बाद कहा, 'मैं सिफ उनकी मदद करना चाहता था। मुझे लगता है कि उस परिस्थिति में कोई भी होता वह मेरी तरह ही करता।' इन दोनों ऐथलीटों ने 5000 मीटर की रेस 18:10:87 मिनट में रेस पूरी की।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2okaFLL
No comments:
Post a Comment