कोबे (जापान) गत चैंपियन ने यहां शुक्रवार को पैनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में आठ अंडर 63 के शानदार कार्ड से एकल बढ़त हासिल की जबकि अजीतेश संधू ‘होल इन वन’ करके संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गए। गंगजी ने दिन में आठ बर्डी जमाई जिससे उनका कुल स्कोर नौ अंडर हो गया है और वह एक शॉट की बढ़त बनाए हुए हैं। जापान के स्थानीय नायक रियो इशिकावा ने 62 से कोर्स रेकॉर्ड बनाया जिसे वह तीन खिलाड़ियों के साथ आठ अंडर पार 134 के स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। संधू ने ऐस जमाने के बाद अगले छह होल में पार शॉट लगाए और फिर अंतिम होल में बर्डी से 66 का कार्ड खेला। पढ़ें, विराज मदप्पा (74, 68) संयुक्त 58वें स्थान पर चल रहे हैं और उन्होंने कट में प्रवेश कर लिया है। खालिन जोशी (71, 73) और एस चिक्कारंगप्पा (71, 75) कट से चूक गए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nffs0l
No comments:
Post a Comment