इंचियोन (साउथ कोरिया) भारतीय खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने गुरुवार को यहां जारी सुपर 500 टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। कश्यप ने तीन गेम तक चले दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में मलयेशिया के लिएव डैरेन को 21-17, 11-21, 21-12 से पराजित किया। डैरेन ने पहले दौर के अपने मैच में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी थी। अंतिम 8 में 33 वर्षीय कश्यप का सामना डेनमार्क के जॉन ओ जोर्गेन्शन और इंडोनेशिया के सिनिसूका गिनटिंग के बीच होने वाले राउंड ऑफ 16 के मुकाबले के विजेता से होगा। कश्यप बुधवार को एकल वर्ग में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो चुके हैं। पहले दौर के मैच में कश्यप ने चीनी ताइपे के लू चिया हूंग को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से मात दी थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lU6Ko1
No comments:
Post a Comment