इंचियोन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन पर सीधे गेमों की जीत से कोरिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी ने दुनिया के पूर्व नंबर-2 जोर्गेनसन को 37 मिनट में 24-22, 21-8 से शिकस्त देकर सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह टूर्नमेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। वह इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नमेंट के अंतिम-4 में पहुंचे थे। साल 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप का सामना अब शनिवार को जापान के दो बार के विश्व चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता से होगा। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर रह चुके कश्यप ने डेनमार्क ओपन में पांच साल पहले जोर्गेनसन का सामना किया था और इस मैच से पहले उनका रेकॉर्ड 2-4 था। पहले गेम में दोनों ने शुरू में छोटी रैलियां की और पहले आठ अंक बांटे। पढ़ें, फिर कश्यप 5-8 के बाद ब्रेक तक 8-11 से पिछड़ रहे थे लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने तेजी से अंक जुटाए और फिर दोनों 14-14, 18-18, 19-19 और 20-20 की बराबरी पर पहुंच गए। कश्यप ने गेम पॉइंट हासिल किया लेकिन इसे गंवा बैठे। हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम पॉइंट का मौका प्राप्त किया और प्रतिद्वंद्वी के नेट हिट करने से 22 मिनट में पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी शुरू में यही सिलसिला रहा और फिर कश्यप ने लगातार पांच अंक जुटाए। जोर्गेनसन ने फुर्ती दिखाई लेकिन अनफोर्स्ड गलती से अंक गंवाया और कश्यप 11-7 से आगे हो गए। ब्रेक के बाद कश्यप ने आसानी से 10 में से 9 अंक जुटाकर स्मैश से मैच जीत लिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mftoaA
No comments:
Post a Comment