Monday, September 30, 2019

नोवाक जोकोविच जापान ओपन के डबल्स मैच में हारे

तोक्यो कंधे की चोट के कारण यूएस ओपन के चौथे दौर से बाहर होने वाले विश्व के नंबर-1 (एकल रैंकिंग) टेनिस खिलाड़ी की वापसी यादगार नहीं रही। उन्हें सोमवार को जापान ओपन के युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हालांकि अपने खेल के दौरान फिट होने के संकेत दिए और एकल मुकाबले में अभियान की शुरुआत से पहले लय हासिल की। जोकोविच और सर्बिया के उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच की जोड़ी को ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और मेट पाविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6, 10-4 से हराया। पहली बार जापान ओपन में खेल रहे जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के 20 साल के एलेक्सेई पोपेरिन के खिलाफ अपने एकल अभियान की शुरुआत करेंगे। पढ़ें, इस महीने की शुरुआत में जोकोविच बाएं कंधे में गंभीर चोट के कारण स्टान वावरिंका के खिलाफ यूएस ओपन के चौथे दौर के मुकाबले से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उनकी वापसी का मतलब है कि वह बाकी बचे सत्र में खेल सकते हैं और यूएस ओपन विजेता राफेल नडाल से नंबर एक रैंकिंग के लिए मिल रही चुनौती का सामना कर सकते है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mh1sDj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9