Saturday, September 28, 2019

खेलो इंडिया: ऐथलीटों को अतिरिक्त खर्च के लिए ₹7.87cr

नई दिल्ली ने खेलो इंडिया की 99 अकादमियों और देश भर के अन्य केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खेलो इंडिया के 2625 खिलाड़ियों के अतिरिक्त खर्च के लिए 7.87 करोड़ रुपये मंजूर किए। इन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया प्रतिभा विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। सरकार ने यह कार्यक्रम निचले स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने के लिए चलाया है। यह धनराशि इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए मंजूर की गयी है तथा प्रत्येक खिलाड़ी को एक महीने में 10,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी को वार्षिक छात्रवृत्ति के तौर पर पांच लाख रुपये दिये जाते हैं, जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि सीधे खिलाड़ी के खाते में जाती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2o8d5NB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9