नई दिल्ली ऑफ स्पिनर ने रविवार को सोशल मीडिया पर हैरानी जताई थी कि मुंबई के सूर्यकुमार यादव की अनदेखी की जा रही है, इस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने एक दिन बाद जवाब दिया। हरभजन ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आता कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह क्यों नहीं मिलती। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने विजय हजारे ट्रोफी के मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 31 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। पढ़ें, मार्च 2016 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन ने ट्वीट किया, 'समझ नहीं आता कि सूर्यकुमार को भारत के लिए क्यों नहीं सिलेक्ट किया जा रहा, घरेलू क्रिकेट में इतने रन बनाने के बावजूद। मेहनत करते रहो, तुम्हारा समय जरूर आएगा।' इस पर युवराज सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'यार, मैंने तुम्हें बताया तो था। उन्हें नंबर-4 की जरूरत नहीं है, उनका टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है।' युवी ने साथ ही हंसी की स्माइली भी लगाई। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और तब प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे युवराज ने अपने करियर में 304 वनडे खेले जिनमें 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए। 37 साल के युवी ने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mpO8g8
No comments:
Post a Comment