Wednesday, September 25, 2019

IND vs SA: पंत का कटेगा पत्ता, साहा को मौका?

विजय टेगौर, मुंबई ऋद्धिमान साहा काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। पर अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म हो सकता है। टीम प्रबंधन की ओर से इशारा मिल रहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में युवा की जगह साहा को चुना जा सकता है। साहा को उनके अनुभव और विकेट के पीछे विशेषज्ञता के चलते तरजीह मिल सकती है। भारतीय परिस्थितियों में गेंद अधिक टर्न करती है और साहा को विकेट के पीछे ऐसी गेंदों को संभालने में बेहतर माना जाता है। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के शामिल होने की पूरी उम्मीद है ऐसे में साहा को बेहतर विकल्प माना जा रहा है। साहा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में शुमार किया जाता है। वह बीते 18 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। साउथ अफ्रीका के पिछले भारत दौरे के समय से ही वह टीम से बाहर हैं। 34 वर्षीय साहा की गैर-मौजूदगी में भारत ने कई विकेटकीपर्स को आजमा चुका है। बीते 16 टेस्ट मैचों से वह टीम से बाहर हैं, इसकी मुख्य वजह फिटनेस ही रही है। साहा ने भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेले हैं। 2018 में लगी चोट के चलते वह टीम से बाहर हो गए थे। हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर की खबर के अनुसार दो विकेटकीपर चुनने के पीछे चयनकर्ताओं का उद्देश्य ही यही है कि टीम प्रबंधन बेहतर विकेटकीपर चुन सकें। टीम की घोषणा करते समय मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि अंतिम 11 टीम प्रबंधन अपनी पसंद से चुनेगा। ऋषभ पंत की हालिया नाकामी भी साहा के पक्ष में जाती है। दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में असफल रहे थे। इसके साथ ही डीआएस को लेकर उनके फैसले भी कई बार गलत साबित नहीं हुए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2mHZXy4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9