Thursday, September 26, 2019

टेस्ट टीम में वापसी पर टिकी हैं फिंच की निगाहें

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान हाल में एशेज सीरीज के दौरान शीर्ष क्रम की विफलता देखने के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में तीन टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज वह केवल 97 रन जोड़ पाए थे, जिससे इस 32 साल के खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया था। तब उन्हें लगा था कि वापसी का मौका शायद उनके हाथ से निकल गया। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ , मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रॉफ्ट सभी विफल रहे, जिससे अब फिंच एक और मौके की तलाश में हैं। फिंच ने कहा कि उनकी योजना आगामी घरेलू शेफील्डशील्ड सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की है ताकि वह नवंबर से पाकिस्तान और न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें। फिंच ने बुधवार को 'एसईएन' स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए शायद फिर से टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है।' उन्होंने कहा, 'निश्चितरूप से मैं कोशिश करूंगा और कुछ रन जुटाऊंगा। यही मेरी योजना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसा नहीं होगा। मैं इससे भी सहज हूं।' ब्रिसबेन में 21 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले शुरूआती टेस्ट से पहले फिंच को अपनी टीम विक्टोरिया के लिए चार शेफील्ड मैच खेलने हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lRKhYI

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9