Thursday, September 26, 2019

'भारत की सफल सलामी बल्लेबाज बन सकती हैं शैफाली'

मुंबईभारतीय वनडे टीम (महिला) की कप्तान ने 15 वर्षीय की तारीफ करते हुए कहा कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज बेहतर मौके मिलने से लंबे समय तक महिला टीम को सेवांए दे सकती है। मिताली ने कहा, ‘वह (शैफाली) प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें सही तरह के मौके और बेहतर तरीके से संवारे जाने पर वह भारत के लिए भविष्य की खिलाड़ी बन सकती हैं।’ शेफाली को हाल में टी20 से संन्यास लेने वाली मिताली की जगह टीम में लिया गया। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया लेकिन वह पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रहीं। मिताली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी वनडे टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे साउथ में अच्छा प्रदर्शन करे। वनडे साउथ वर्तमान टी20 सीरीज के बाद खेली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘भले ही हमारे पास आईसीसी चैंपियनशिप अंक नहीं है, मैं चाहती हूं कि वनडे टीम (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) अच्छा प्रदर्शन करे। इससे युवा खिलाड़ियों को टीम में अच्छी तरह से घुलने मिलने और हमें वेस्ट इंडीज दौरे से पहले अभ्यास का मौका मिलेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nvvbc9

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9